ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮਸ਼ਵਰੇ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਸਟਿਸ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ 'ਤੇ ਉਠਾਏ ਸਵਾਲ
2014 बैच के पीपीएस अधिकारी वैभव सहगल ने संभाला एडीसीपी-4 का चार्ज
-जनता के सहयोग के बिना किसी भी अपराध पर अंकुश लगाना मुश्किल - एडीसीपी वैभव सहगल
-नशा तस्करों और गुंडा तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा ग़लत काम बंद कर दे या तो फिर शहर छोड़ दे
लुधियाना,2 अक्टूबर( दलजीत विक्की) एडीसीपी मंदीप सिंह संधू की 30 सितंबर को रिटायरमेंट के बाद 2014 बैच के पीपीएस अधिकारी वैभव सहगल ने वीरवार को लुधियाना एडीसीपी-4 का चार्ज संभाल लिया है इससे पहले वैभव सहगल लुधियाना में एडीसीपी पीबीआई के पद पर तैनात थे वही वैभव सहगल लुधियाना से भली भाँति वाक़िफ़ है वे इससे पहले लुधियाना में बतौर एसीपी इंडस्ट्रियल ए सहित कई पदो पर अपनी सेवाये निभा चुके है।
चार्ज संभालते ही एडीसीपी-4 वैभव सहगल ने कहा कि वह अपने इलाके में किसी भी प्रकार के गुण्डतत्व व गैरकानूनी,असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध पर डटकर पहरा देंगे और नशा बेचने वालो और उनके नेक्सेस को पूरी तरह नेस्तोनाबूत कर उनकी सही जगह उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
उन्होंने इलाके में फैले सभी नशा तस्करों और गुंडा तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने सभी ग़लत काम बंद कर दे या तो फिर शहर छोड़ कर चले जाये।नहीं तो पंजाब पुलिस अपने तरीक़े से उनके सारे ग़ैर क़ानूनी कामो को बंद करवायेगी।वही उन्होंने जनता से अपील की है कि अपने अपने इर्द गिर्द इलाके में फैले किसी भी ग़ैर क़ानूनी व नशा तस्करी का काम करने वालो की उनको सूचना दे।उनका नाम और पता गुप्त रखा जायेगा। क्योंकि जनता के सहयोग के बिना किसी भी अपराध पर अंकुश लगाना मुश्किल है।















