The Summer News
×
Tuesday, 25 March 2025

लुधियाना के एलआईजी फ्लैट्स में रहने वाली मंदबुद्धि महिला का युवक ने किया रे*प

* आरोपित 5 दिनों तक बनाता रहा शरीरिक संबंध, दर्द होने पर महिला ने बहन को बताया


31 जनवरी: (अशवनी पाहवा) लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 में एक मंदबुद्धि महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसमे युवक लगातार 5 दिनों तक पीड़िता से शरीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने पेट मे दर्द होने पर अपनी बडी बहन को बताया। जिसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित भोला के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन 7 के जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि परिवारिक सदस्यों के अनुसार पीड़िता मंदबुद्धि है। परिवार चंडीगढ़ रोड स्थित एलर्जी फ्लैट्स में रहने वाला है। वही आरोपित युवक भोला उसके घर के सामने अपनी मौसी के घर पर रहता है। जिसने 24 जनवरी को महिला को घर पर अकेला पा कर उसके साथ ज़बरन शरीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह लगातार 5 दिनों तक पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने पेट मे दर्द होने पर अपनी बड़ी बहन व मां को भोला के द्वारा उसके साथ शरीरिक संबंध बनाने के बारे में बताया।

Story You May Like