The Summer News
×
Monday, 08 June 2026

तख्त पटना साहिब से निकलने वाली शहीदी जागृति यात्रा के लिए दिल्ली से पालकी बस रवाना

पटना,7 सितम्बर(दलजीत विक्की): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी एवं बिहार की सरकार के संयुक्त प्रयासों से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित होकर शहीदी जागृति यात्रा निकाली जा रही है जो कि 17 सितम्बर को गुरुद्वारा गुरु का बाग से आरभ होकर श्री आनंदपुर साहिब में जाकर समाप्ति होगी।


तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीदी जागृति यात्रा में गुरु ग्रन्थ साहिब के पावन स्वरुप एवं पुरातन शस्त्र एक पालकी साहिब में रखे जायेंगे जिसके संगत दर्शन कर सकेगी। उन्होंने बताया कि पालकी साहिब वाली बस दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा भेजी गई है जिसकी आज दिल्ली से पटना साहिब के लिए रवागनी कर दी गई है।


तख्त साहिब प्रबन्धक कमेटी के प्रवक्ता हरपाल सिंह जौहल एवं मीडीया प्रभारी के द्वारा दिल्ली से अरदास के पश्चात् बस को रवाना किया गया। इस मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक भी मौजूद रहे। सः जगजोत सिंह सोही सहित समुची कमेटी ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी प्रधान हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव जगदीप सिंह काहलो का आभार प्रकट किया जिनके द्वारा पालकी बस भेजकर शहीदी जागृति यात्रा की शोभा बढ़ाई गई।

Story You May Like