ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਟ੍ਰੇਡ ਡੀਲ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਗੱਦਾਰੀ:ਕੁਲਦੀਪ ਧਾਲੀਵਾਲ
आम आदमी पार्टी की सरकार ने रोका गरीबों का हक, भाजपा के जनकल्याणकारी कैंप पर लगाया ताला – भाजपा चंडीगढ़ ने जताई कड़ी निंदा
चंडीगढ़, 22 अगस्त:
पंजाब के डेराबस्सी के नगला गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूकता कैंप आम आदमी पार्टी की सरकार ने अचानक रोक दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सीधा हमला बोला है और कहा है कि यह कदम गरीब जनता के हक पर कुठाराघात है।
भाजपा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में गरीब जनता के लिए अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया। न शिक्षा व्यवस्था सुधरी, न स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर हुईं और न ही युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की गई। इसके विपरीत करोड़ों रुपए सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च कर दिए गए ताकि मीडिया में अपनी छवि चमकाई जा सके। यही पैसा अगर जनता के विकास पर खर्च होता तो आज पंजाब की तस्वीर अलग होती।
उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वरोजगार योजनाएँ और आवास योजना को लेकर लगातार कैंप आयोजित कर रही है, ताकि जनता को इन योजनाओं की जानकारी मिले और वे सीधे लाभ उठा सकें। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार यह नहीं चाहती कि पंजाब के लोग केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत हों। इसीलिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे कैंप को बंद करवाया गया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
रावत ने कहा कि यह कार्यवाही न सिर्फ गरीब जनता के साथ अन्याय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन भी है। जनता को सच्चाई से वंचित करना और उनके हितों में बाधा डालना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के विरोध में काम कर रही है।
भाजपा नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे कितनी भी रुकावटें खड़ी की जाएँ, भाजपा जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। केंद्र की योजनाओं का लाभ हर गरीब, किसान, महिला और नौजवान तक पहुँचाने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार से मांग की कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और इस तरह की तानाशाही कार्यवाहियों को बंद किया जाए।
रावत ने अंत में कहा कि पंजाब की जनता अब पूरी तरह जाग चुकी है और समझ चुकी है कि भाजपा ही असली मायनों में उनके विकास और भलाई के लिए समर्पित है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ सत्ता की राजनीति में उलझी हुई है। आने वाले समय में जनता इस तानाशाही का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।



















