The Summer News
×
Friday, 13 November 2026

बिहार की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का प्रतीक-रजनीश धीमान

लुधियाना,14 नवंबर (दलजीत विक्की) जिला भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा समर्थकों ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई।इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष तौर से इस प्रोग्राम में शामिल हुए।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि बिहार की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत बताती है कि देश के लोग जाति-पाति की राजनीति को नकारकर विकास और सुशासन को अपना समर्थन दे रहे हैं। धीमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश है कि केवल नकारात्मक राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप से जनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं ने अपने परिवार के बेहतर भविष्य विकास को चुना है तो बिहार के शिक्षित एवं मेहनतकश  युवाओं ने दसवीं फेल विपक्ष को नकारा है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,विपन सूद काका,रमेश शर्मा,अशोक लुंबा,डाक्टर डी.सी खोसलाजिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डा निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,अश्विनी टंडन,नवल जैन,लक्की शर्मा,सचिव सतनाम सिंह सेठीमुकेश खत्री,विपन विनायक,रुचि विशाल गुलाटी,पिंकू शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,एस.सी मोर्चा अध्यक्ष अजय पाल दिसावर,पूर्व पार्षद सरदार गुरदीप सिंह नीटू,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,परवीन शर्मा,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,विशाल गुलाटी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग,किरण शर्मा,ज्योति श्री वास्तव,सपना कवर,रूपम शर्मा,जया तायल,संतोष विज,रीना जैन, पूनम शर्मा,प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी,सुरेंद्र कौशल,विनीत पाल सिंह मोंगा,मंडल/सर्कल प्रधान सुरेश अग्रवाल,हिमांशु कालड़ा,सचिन गुप्ता,बलविंदर स्याल,दीपक जौहर,अशोक राणा,चिराग अरोड़ा,अमित मित्तल,योगेश शर्मा,अमित शर्मा,अमित राय,नवीन वडेरा,जतिंदर वर्मा,कुलदीप सिंह,राकेश पराशर,रवि चौरसिया,जसदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।

Story You May Like