The Summer News
×
Sunday, 06 September 2026

भाजपा पार्षदों ने नगर निगम द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी करने पर इलाका निवासियों संग किया प्रदर्शन


लुधियाना,6 अगस्त (दलजीत विक्की) जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर आज भाजपा वर्करों द्वारा वार्ड नं 34 में राजेश मिश्रा,वार्ड नं 3में पल्लवी विपन विनायक,वार्ड नं 70 में सुमन वर्मा और वार्ड नं 62 में सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में नगर निगम व मेयर के खिलाफ धरने प्रदर्शन कर आप सरकार द्वारा विकास कार्यों के नाम पर लोगो को गुमराह करने के प्रति जागृत किया गया इस मौके राजेश मिश्रा ने कहा कि सफाई सेवकों की सीटें खाली होने के कारण कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था के कार्य बंद है,सीवरेज कर्मचारियों की कमी के कारण सीवरेज सफाई के कार्यों में बाधा आ रही है। खाली सीटों को भरने के लिए और सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में नगर निगम विफल है।मशीनरी की लचर व्यवस्था है , कार्यों के लिए समान बहुत मुश्किल से मिलता है यही कारण है कि इलाके का बुरा हाल है हर तरफ कूड़े के ढेर , जाम सीवरेज,टूटी गालियां नगर निगम को साफ आईना दिखा रही है लेकिन नगर निगम कमिश्नर और मेयर , संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं है , वार्ड के इलाका गुरमीत नगर , गगन नगर में लम्बे समय से गंदा पानी आ रहा है बार बार कहने के बावजूद भी कार्यवाही शून्य है समस्या विकराल होने के कारण लोगों में अथाह रोष है परन्तु सरकार और अधिकारी मौन है। सुमन वर्मा ने कहा कि एक महीने पहले वार्ड की तीनों मेन सड़कों को नगर निगम द्वारा उखाड़ दिया गया। बरसात का मौसम होने व सड़के उखाड़ने से बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं नगर निगम को जब पता था कि बारिश का मौसम चल रहा है तो फिर किस की शह पर सड़के उखाड़ी गई।रोजाना इन टूटी सड़कों पर लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं।लेकिन निगम अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं।राजेश मिश्रा,सुमन वर्मा,पल्लवी विनायक,सुनील मोदगिल आदि ने अपने–अपने वार्डों के विकास कार्य न होने के कारण नगर निगम खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।इस मौके पर भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता,मंडलों के प्रधान मौजूद रहे।

Story You May Like