तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने की खुशी में भाजपा ने बांटे लड्डू
रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोल बजाकर,भांगड़ा पाकर खुशी मनाई
लुधियाना 9 जून (दलजीत विक्की) केंद्र में मोदी 3.0 सरकार बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है।जिसको लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देशों अनुसार घंटा घर चौंक में भाजपा लुधियाना द्वारा लड्डू बांटे गए, पटाके चलाए गए और ढोल की थाप पर भंगडा डाला गया।इसी के साथ भाजपा लुधियाना के लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के भी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने पर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।उन्होंने मोदी जिंदाबाद, रवनीत सिंह बिट्टू जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।इस मौके भाजपा नेताओं ने कहा कि देश देश की जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। सरकार ने पिछले 5 साल में जो योजनाएं शुरू की थी वह जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार आज ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं। धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत अपने पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहेगा।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल,प्रेम मित्तल,कमलजीत सिंह कड़वल, विपन सूद काका,परमिंदर मेहता,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,लकी चोपड़ा,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,लकी शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,सतनाम सिंह सेठी,धर्मेंद्र शर्मा,अंकित बत्रा,जिला प्रेस सचिव डॉ सतीश कुमार,प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी, सुमित,सुरिंदर कौशल,विशाल गुलाटी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा शर्मा,बी सी मोर्चा के प्रधान जसविंदर सिंह सग्गू,किसान मोर्चा के प्रधान सुखदेव सिंह गिल,प्रवासी मोर्चा के प्रधान राज कुमार भरद्वाज,संतोष अरोड़ा,संतोष वर्मा,रुपिंदर कौर मोंगा,संतोष विज,लीगल सेल के प्रधान के जी शर्मा,कल्चर सेल के प्रधान अनिल मित्तल,सीनियर सिटिज़न सेल के प्रधान विनोद कालिया,मंडलों के प्रधानों में मनु अरोड़ा,प्रमोद कुमार,अंकुर वर्मा,हरबंश सलूजा,आशीष गुप्ता,अमित राये,केशव गुप्ता,दीपक डडवाल,राजीव शर्मा,हिमांशु कालड़ा,गौरव अरोड़ा,अमित शर्मा,सुरेश अग्रवाल,गुरविंदर सिंह भमरा,अमित मित्तल,संदीप वधवा,केवल डोगरा,बलविंदर शर्मा,परगट सिंह,योगेश शर्मा,केवल डोगरा,बलविंदर स्याल,बलविंदर सिंह बिंदर,अशोक राणा,डा परमजीत सिंह,राजिंदर शर्मा,जज्बीर मनचंदा,प्रदीप पंछी,रमेश जैन बिट्टा,जीवन मेहरा,अजय गौड़,सचिन मोदगिल आदि हजारों की संख्यां में भाजपा के कार्यकर्ताओं शामिल हुए।