The Summer News
×
Monday, 08 June 2026

भाजपा लुधियाना ने जलाया मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला

लुधियाना 12 जुलाई (दलजीत विक्की) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर लुधियाना भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला जलाया।जानकारी के लिया बता दे कि बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री पर गलत शब्दावली का प्रयोग किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान की टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक बताया।उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल भारत के कूटनीतिक दृष्टिकोण को चुनौती देता है, बल्कि राजनीतिक विमर्श में नई बहस भी छेड़ता है।जिला अध्यक्ष धीमान ने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री मान ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया था उस वक्त उन्होंने कहा था कि आम नागरिक पाकिस्तान नहीं जा सकते, लेकिन प्रधानमंत्री बिना बुलाए बिरयानी खाने पहुंच जाते हैं।इस मौके पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,उपाध्यक्ष डॉक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,सचिव अंकित बत्रा,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, सुखदेव सिंह गिल,अमित मित्तल,योगेश शर्मा,अमित शर्मा,गुरविंदर सिंह विक्की,सुरेश अग्रवाल,रमेश शर्मा ,केशव गुप्ता,कपिल कत्याल,हरविंदर सिंह,आशीष गुप्ता,रुपिंदर गुजराल मौजूद रहे ।

Story You May Like