The Summer News
×
Tuesday, 20 May 2025

आप सरकार की नाकामियों को जनता समक्ष उजागर करने हेतु भाजपा जल्द उतरेगी सड़को पर - रजनीश धीमान

एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी आप सरकार नगर निगम चुनाव करवाने में कर रही आनाकानी


लुधियाना,30 जुलाई(दलजीत विक्की) दुगरी स्थित भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे नगर निगम भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि 25मार्च 2023से नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।परंतु एक वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी अभी तक भगवंत मान सरकार नगम निगम चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही है।नगर निगम चुनाव न होने के कारण महानगर वासियों का बुरा हाल है।उनको छोटे से छोटे काम के लिए भी आप विधायकों के ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ रहे है।वही नगर निगम पार्षद न होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह चरमा गई है।बारिश के दिनों में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गालियां , सड़के तालाब का रूप धारण कर चुकी है।


परंतु भगवंत मान सरकार के प्रतिनिधि कुंभकर्णी नीद सोए हुए है।उसको शहरवासियों की कोई फिक्र नहीं है। धीमान ने कहा कि आज आप सरकार के प्रतिनिधि आपने चहेतों को खुश करने में लगे हैं।आज जिस बदलाव को लेकर लोगो ने आप सरकार को चुना था।आज उनके प्रतिनिधियों द्वारा शहरवासियों को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही।शहर वासी त्राहिमाम त्राहिमाम करने को मजबूर हो चुके हैं।धीमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियां छुपाने हेतु ही नगर निगम चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही हैं।क्योंकि उसको पता है कि नगर निगम चुनाव में उनको करारी हार प्राप्त होगी।लेकिन भाजपा आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करने के लिए जल्द ही सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी।इस मौके पर पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,यशपाल चौधरी, ऐनी सिक्का, पाल्लवी विनायक,निर्मल सिंह एस एस,रोहित सिक्का,दीपा आदि मौजूद थे।

Story You May Like