ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮਸ਼ਵਰੇ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਸਟਿਸ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ 'ਤੇ ਉਠਾਏ ਸਵਾਲ
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभियान
सेवा ही संकल्प संस्था तकनीकी प्रतिक्षण देगी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी
चंडीगढ़: महिला सशक्तिकरण के लिए सेवा ही संकल्प फाउंडेशन ने अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत न केवल महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन ने कई तकनीकी संस्थानों के साथ गठजोड़ भी किया है । कम पढ़ी लिखी महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार भी दिलाया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक मनोज कुमार चंदेल के अनुसार पहले चरण में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य पहले साल एक हजार महिलाओं को साथ जोड़ने का है।
फाउंडेशन इसके लिए महिलाओं को दक्षिण डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर के साथ साथ मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्पेशलिस्ट के रूप में तैयार करेगा। मनोज कुमार चंदेल के अनुसार जो महिलाएं पहले से ही तकनीकी रूप से दक्ष है उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाकर अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की जाएगी।
संस्था इस अभियान के तहत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल चंडीगढ़ पर फोकस कर रही है। इसके लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को भी साथ में जोड़ा गया है। फाउंडेशन इसके लिए विभिन्न महिला संगठनों के साथ भी मिलकर काम कर रही है। चंडीगढ़ में वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की इस अभियान में जोड़ा जा रहा है। सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा बक्सी के अनुसार यह एक सराहनीय कदम है। उसका लाभ गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।















