ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਪਸੰਦੀਦਾ ਨਿਵੇਸ਼ ਸਥਾਨ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਉਦਯੋਗਿਕ ਤੇ ਵਪਾਰ ਵਿਕਾਸ ਨੀਤੀ-2026 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ
सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली द्वारा ग्रेट नव भारत मिशन फाउंडेशन और पंजाब केसरी ग्रुप के सहयोग से अपने परिसर में एक बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया
बता दें, कि पंजाब केसरी ग्रुप के संस्थापक लाला जगत नारायण को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि समर्पित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना था। आयोजन का मुख्य संदेश था – "रक्तदान करें, जीवन बचाएं था।" इस अवसर पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने मानवता की सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर की शोभा बढ़ाई पंजाब के माननीय राज्यपाल, श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने, जिनके प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित जनसमूह को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि रक्तदान केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक गहरी जिम्मेदारी है। उनकी प्रेरणा ने इस कार्यक्रम को एक नया दृष्टिकोण और ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, कि रक्तदान एक ऐसी सेवा या दान है, जिस से किसी को जीवन दान दिया जा सकता है, अगर हमे किसी की ज़िंदगी बचाने का मौका मिले तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि आपका यह एक छोटा सा कार्य किसी को नया जीवन और आपको जीवन भर का गर्व प्रदान कर सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन, स्टाफ, शिक्षक, छात्रों के इस समाज सेवी कार्य की प्रसंसा भी की।
इस अवसर पर श्री करण गिल्होत्रा भी उपस्थित रहे, जो सबसे कम उम्र के सरपंच होने के लिए अपना नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुके हैं, और पीएचडी चैंबर (पंजाब) के सह-अध्यक्ष और मोहाली स्थित प्लाक्षा विश्वविद्यालय के संस्थापक भी हैं। उन्होंने याद दिलाया कि नेतृत्व केवल उपलब्धि हासिल करने में नहीं है, बल्कि दूसरों की सेवा करने में भी है। इस कार्यक्रम में पंजाब केसरी समूह के निदेशक श्री अभिजय चोपड़ा की भागीदारी से यह पहल और भी समृद्ध हो गई, जिन्होंने समूह की सामाजिक योगदान की दीर्घकालिक परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामूहिक भलाई के लिए समुदायों को संगठित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।
पीएचडी चैंबर के श्री राजन चोपड़ा भी इस अवसर पर शामिल हुए और उन्होंने आयोजकों और जीवन रक्षक योगदान के लिए रक्दानियों की सराहना की। सीजीसी यूनिवर्सिटी से श्री सुशील पाराशर भी इस अवसर उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदानी शूरवीरों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा शिविर को सफल बनाने वाले सामूहिक प्रयास की सराहना की। ग्रेट नव भारत मिशन फाउंडेशन ने सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के साथ, समर्थन जुटाने और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि पंजाब केसरी समूह ने अपनी विश्वसनीयता और पहुँच के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाया। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के सहयोग से, इस साझेदारी ने साबित कर दिखाया, कि कैसे साझा उद्देश्य स्थायी प्रभाव में बदल सकता है। बताने योग्य है, कि शिविर में 600 से भी अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर गर्व हासिल किया और इसके साथ ही रक्तदान करने वाले सभी योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। हमारे छात्रों और कर्मचारियों द्वारा किया गया यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। रक्तदान जीवनदान है और इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि युवा वर्ग समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।" सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।



















