ਐਮਪੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਾਈਕਲ ਉਦਯੋਗ ਦੀ ਸੁਧਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने उनका मुंह मीठा करवा दी बधाई
-रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर लुधियाना के लोगों में खुशी की लहर
लुधियाना,9 जून(दलजीत विक्की)आज केंद्र में तीसरी बार बन रही मोदी सरकार में लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर लुधियाना के लोगों में खुशी की लहर है। इसे देखते हुए दिल्ली में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने रवनीत सिंह बिट्टू का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने गौरव को दोबारा हासिल करने की ओर बढ़ रहा है ।तीसरे कार्यकाल में देश के विकास के लिए कुछ सख्त फैसले लिये जायेंगे।. इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धीमान ने कहा कि बिट्टू के केंद्रीय मंत्री बनने से लुधियाना प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। क्योंकि लुधियाना देश का मानचेस्टर है।
आने वाले दिनों में लुधियाना की इंडस्ट्री को मुश्किलों से निजात मिलेगी और लुधियाना में अधूरे पड़े प्रोजेक्टों को भी नई उड़ान मिलेगी। इसके साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी रवनीत सिंह बिट्टू का मुंह मीठा करवाया।