ਮੋਦੀ ਦੀ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਜੁੱਤੇ ਪਾ ਕੇ ਅਤੇ ਨੰਗੇ ਸਿਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਈ, ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰਤਾ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕੀਤੀ: ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ
मोहाली के शूटिंग कोच पर यौनपीड़न का केस
भारतीय शूटिंग टीम के कोच है अंकुश भारद्वाज
मोहाली में भी शूटिंग अकादमी चलाते है
मोनिका रावत, मोहाली: भारतीय शूटिंग टीम के कोच अंकुश भारद्वाज पर फरीदाबाद में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। अंकुश भारद्वाज को नेशनल टीम के कोच पद से सस्पेंड कर दिया गया है। अंकुश भारद्वाज मोहाली के रहने वाले है तथा मोहाली और चंडीगढ़ में उनकी शूटिंग अकादमी चल रही है। पीड़ित शूटर भी चंडीगढ़ के कॉलेज में पढ़ रही है।
पीड़ित शूटर ने आरोप लगाया गई कि कोच ने एक होटल में उसके साथ जबरदस्ती की। उसकी परफॉर्मेंस का आंकलन करने के लिए कोच ने उसे होटल में बुलाया। पीड़ित शूटर अगस्त माह से अंकुश भारद्वाज के पास ट्रेनिंग कर रही है। अंकुश इंटरनेशनल स्टार के शूटर है और उनकी धर्मपत्नी भी इंटरनेशनल शूटर है। अंकुश को हसल ही में भारतीय पुस्तक शूटिंग टीम का कोच बनाया गया था। वहीं अंकुश के जानकार लोगों का कहना है कि उन्हें खेल राजनीति का शिकार बनाया गया है। उनके भारतीय टीम के कोच बनने से कई लोग चिढ़े हुए थे।


















