ਮੋਦੀ ਦੀ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਜੁੱਤੇ ਪਾ ਕੇ ਅਤੇ ਨੰਗੇ ਸਿਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਈ, ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰਤਾ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕੀਤੀ: ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ
भारत पहले भी विश्व गुरु था तब सोने की चिडिया कहलाता था अब सहकारिता के माध्यम से सोने के शेर का रूप ले रहा जो अब दहाड़ेगा... प्रेमजी गोयल
आज नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड NYCS की चंड़ीगढ़ यूनिट द्वारा 72वे ऑल इंड़िया सहकारिता सप्ताह के तत्वाधान में इनवेस्टर मीट का भव्य आयोजन लॉ भवन चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुखविन्द्र सिंह ग्रेवाल वरिष्ठ भाजपा नेता पंजाब ने हिंद की चादर नवे गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी माह पर श्रदांजलि अर्पित करते हुए गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवीय मुल्यो आदर्शो एवं सिद्धांतो पर चलने का आह्वान किया!
जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीय श्री प्रेमजी गोयल वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) एवं विशेष अतिथि बलदेव महाजन पूर्व एडवोकेट जनरल हरियाणा व विशिष्ट अतिथि डॉ हिमांशु गुप्ता (PCS) ज्वाइंट कमीश्नर नगर निगम चंडीगढ़ रहे!
कार्यक्रम में #NYCS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र साहु ने अपने उद्धबोधन में कोऑपरेटिव मिशन पर बोलते हुए कहा की आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माननीय अमित शाह सहकारिता मंत्री ने इसे अभूतपूर्व पहचान देने के लिये अलग मंत्रालय का गठन कर दिया हैं जो की अपने आप में एक अनूठी मिसाल हैं! कोऑपरेटिव मिशन को और गति देने के लिये चंडीगढ़, हरियाणा एवं पंजाब से आए निवेशको एवं ऋणधारको को उत्परेरित करते हुए जन निधी का तन मन धन से साथ देने के लिए कहा की इससे आसपास के क्षेत्रो का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान होगा!
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व एडवोकेट जनरल बलदेव महाजन ने कहां की जन निधी में निवेशको का राशी पूर्ण रुप से सुरक्षित हैं जोकी पिछले 26 वर्षो से संपूर्ण भारतवर्ष में कार्यरत हैं जोकी वित्तिय सुरक्षा का प्रतीक हैं!
कार्यक्रम के दौरान मुख्यत सकसेस स्टोरिज का चलचित्रो द्वारा प्रदर्शन किया गया जिसे देख सभगार तालियो से गुंज उठा कार्यक्रम में उपस्थित #NYCS के राष्ट्रीय निदेशक देविन्द्र सिंह ने जन निधी की चंडीगढ़ क्षेत्र में स्थापना से लेकर आज तक के अपने अनुभवो को साँझा किया! सभी सहयोगियो का एवं समाज सेवी संस्थाओ को स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मान किया!
प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम चंद्र कुलकर्णी ने #NYCS के मुख्य उद्धेश्य एवं जननिधी के वारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा की सहकारिता के क्षेत्र मे #NYCS एकमात्र मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव संस्था हैं जिसके पास पेन इंडिया लाईसेंस हैं और उन्होने सम्पूर्ण भारतवर्ष में #NYCS की गतिविधियो से अवगत करवाया!
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री प्रेमजी गोयल वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने कहा की सहकारिता के इस महापर्व की खुशी हमे मनानी चाहिये क्योकी भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी विश्व गुरु था और सोने की चिडिया कहलाता था अब सहकारिता के माध्यम से सोने के शेर का रूप ले रहा जो दहाड़ेगा!
कार्यक्रम में उपस्थित श्यामानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज पंजाब का युवा नशो के साथ घिरा हुआ है नशे से दूर होना चाहिए और कोऑपरेटिव के अंतर्गत आसपास के क्षेत्र का विकास किया जा सकता है कोऑपरेटिव ही एकमात्र ब्रह्मास्त्र है जिससे विकास अत्यधिक हो सकता है!
कार्यक्रम में प्रणव शेवड़े, सुनील गोयल, विकास राणा, सत्यदेव गर्ग, अशोक कुमार, आशा रानी, भारत कोचर, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विशाल, हर्ष कुमार, दिनेश वाल्मीकि उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में अर्पित गुप्ता और सिमरन शर्मा लैंड चेस्टर ग्रुप का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान हेतु धन्यवाद किया!


















