The Summer News
×
Sunday, 09 August 2026

जमालपुर की एच ई कालोनी में हुए जगराते में माता के जयकारो से गूंजा जमालपुर

लुधियाना,12 अक्टूबर(दलजीत विक्की) - सातवाँ विशाल भगवती जागरण राष्ट्रीय युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट की तरफ़ से जमालपुर की एच ई कालोनी पार्क में बड़ी धूमधाम करवाया गया। जागरण के जानकारी देते प्रधान पवन कुमार,अमनदीप सिंह सेमी,ने बताया कि माँ के पवित्र ज्योति जांगड़ा पूल स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से लाई गई और इलाके में शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा एच ई कालोनी, एचएम कालोनी, गोल मार्किट से होती हुई जागरण स्थल पर पहुंची।जागरण का आरम्भ सर्वप्रथम श्री गणेश पूजा व नौ ग्रह पूजा मंत्रोचारण कर पंडित हिमांशु मिश्रा ने करवाई।
जागरण में विशेष अतिथि के तौर पर हल्का पूर्वी से विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला,शिव सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा,पार्षद अमरजीत सिंह,पार्षद निधि गुप्ता,जतिंदर शेखावत,बलवीर सिंह बिट्टू,धर्मेन्द्र शर्मा पहुंच कर माँ भगवती के ज्योति के आगे नतमस्क हुए।आये हुए अतिथियों का राष्ट्रीय युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के प्रधान पवन कुमार,अमनदीप सिंह सेमी,उप प्रधान अभिषेक कुमार ने माता की चुन्नी पहना और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
जागरण में माँ भगवती का गुणगान विक्की स्याल एंड पार्टी के कलाकारो द्वारा किया गया।प्रसिद्ध भजन गायक अशोक चंचल के भतीजे साजन चंचल और मनी सिंह ने माता के सुंदर भेंटे और भजन गाकर पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर नाचने पर मजबूर कर दिया।वही जागरण पार्टी द्वारा पेश की गई राधा कृष्ण, माता की झांकिया भी मनमोहक थी।वही रविवार के प्रातः काल तारा रानी की कथा के बाद माता की आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को फल,हलवा, चने,और ड्रायफ्रूट का माँ को भोग लगा प्रसाद बांटा गया।
आज के इस जागरण में प्रधान पवन कुमार,
अमनदीप सिंह सेमी,उप प्रधान अभिषेक कुमार, गोल्डी बत्तरा,सुशील कुमार शैंटी,गुरविंदर सिंह दीपा,नेहा शर्मा रितु शर्मा,भावना बत्तरा,सयोगिता शर्मा भोली,एडवोकेट
कृष्ण कुमार,वाइस प्रेजिडेंट अभिषेक कुमार,सेक्रेटरी साहिब राम,अजयकुमार,चंद्रभूषण,अमनदीप सिंह,राजा कुमार,बिट्टू कुमार,पुष्कर कुमार,राहुल कुमार,करण भारद्वाज रिजवान खान,सहित क्लब के अन्य सदस्यों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने माँ भगवती की ज्योत के आगे नतमस्तक हो हाजरी लगाई।

Story You May Like