The Summer News
×
Tuesday, 25 March 2025

लुधियाना के प्रसिद्ध संत कीर्तनीए और प्रचारक भाई गुरचरण सिंह रसिया का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया गया

लुधियाना के प्रसिद्ध संत कीर्तनीए और प्रचारक भाई गुरचरण सिंह रसिया का हाल ही में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया गया। उनके बेटों जगजीत सिंह रसिया, वाहेगुरुपाल सिंह रसिया और मनप्रीत सिंह (अमेरिका) ने उनके पार्थिव शरीर को अग्नि भेंट की।
इस अवसर पर संत समाज से संत बाबा सुखदेव सिंह भुच्चो मंडी वाले, नानकसर कलेरा संप्रदाय से बाबा घाला सिंह, बाबा लक्खा सिंह, बाबा गुरजीत सिंह, बाबा तजिंदर सिंह जिंदू, बाबा धन्ना सिंह, बाबा मेहर सिंह, बाबा गेजा सिंह के सेवादार, स्वामी शांतानंद (जालंधर वाले), बाबा ओंकार दास, महंत प्रितपाल सिंह (मीठा टिवाना वाले), माता विपनप्रीत कौर, भाई दविंदर सिंह सोढ़ी, भाई जुगिंदर सिंह रियाड, भाई जगजीत सिंह कोमल, मीरी पीरी खालसा जत्था जगाधरी वाले, उस्ताद सुखवंत सिंह, उस्ताद गोबिंदर सिंह के अलावा डा. गुरप्रीत सिंह मक्कड़, गुरदयाल सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह, डा. सरबजीत सिंह नारंगवाल, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिया, बाबा अजीत सिंह, तरनजीत सिंह निमाणा, हरप्रीत सिंह डंग, डा. इकबाल सिंह आहूजा, डा. जगजीत सिंह आहूजा, हरविंदर सिंह बिंद्रा, बलदेव सिंह सिद्धू, बीबी रविंदर कौर प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा सराभा नगर, हरप्रीत सिंह अमृत कंप्यूटर, जसपाल सिंह पिंकी (स्टडी सर्किल टीम), गुरप्रीत सिंह जैकी, दविंदर सिंह ज्योति, अभिषेक चोपड़ा, जगदीप अरोड़ा, सुमित संधू, नितेश गर्ग, चेतन बसंदराय ने पहुंचकर परिवार के साथ दुख साझा किया, जबकि भाई चमनजीत सिंह जी लाल दिल्ली वाले, भाई हरनाम सिंह खुशदिल, भाई हरपाल सिंह दमदमी टकसाल (मंटिका, यूएसए), गुरपाल सिंह हंसरा (यूएसए), बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख पंथ के गद्दीनशीन बाबा जतिंदरपाल सिंह और वाइस चेयरमैन वेद मक्कड़ ने फोन पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Story You May Like