The Summer News
×
Saturday, 08 February 2025

लुधियाना भाजपा कार्यालय में सगंठन पर्व की बैठक आयोजित

लुधियाना,7 जनवरी (दलजीत विक्की):  दुगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में सगंठन पर्व की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री निवासुलू,पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइन्द्र कौर, एडवोकेट विक्रम सिद्धू, विपन सूद काका,प्रेम मित्तल,सुभाष डावर ने भाग लिया।इस मौके रजनीश धीमान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत पंजाब में सबसे ज्यादा सदस्य बनाए गए और इसमें लुधियाना सबसे आगे रहा।धीमान ने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी चलाया जाएगा।वही 2027के विधानसभा चुनावों  को देखते हुए भाजपा की जन कल्याण नीतियों को घर घर  पहुंचा कर लोगो को भाजपा के प्रति जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।आपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर पंजाब की जनता अब भाजपा को सता सौंपने को लालयित है।क्योंकि उनको पता लग चुका है कि यहां मोदी है वही विकास है।इस दौरान नव नियुक्त पार्षदों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर भाजपा के सीनियर पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे m

Story You May Like