The Summer News
×
Tuesday, 29 April 2025

क्लब में हुक्का पीने वालों पर पुलिस की रेड, 9 युवकों पर मामला दर्ज

अशवनी पाहवा,लुधियाना।


22 मार्च:  लुधियाना के क्लबों में हुक्का पीने वालों पर पुलिस ने एक बार फिर से कड़ा एक्शन लिया है।। पुलिस ने शुक्रवार की रात फिरोजपुर रोड पर स्तिथ एक क्लब में रेड कर हुक्का पीने वाले 9 युवको को दबोचा है। वही पुलिस को क्लब में से हुक्का भी बरामद हुआ है। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही देर रात पकड़े गए युवको को छुड़वाने के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर रसूखदारों की लाइनें लगी रही। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया।
थाना सराभा नगर के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि यह रेड फिरोजपुर रोड पर स्तिथ पाब्लो क्लब में सूचना के आधार पर की गई थी। जहा से उन्होंने हुक्का पीने वाले 9 लोगो को दबोचा था। पुलिस को क्लब में से हुक्के भी बरामद हुआ। जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस सभी युवको पर मामला दर्ज किया। एसएचओ नीरज चौधरी के अनुसार पुलिस ने फिरोजपुर रोड पर बने अन्य क्लबों व रेस्टोरेंटस की सूची तैयार कर ली है। जहा आने वाले दिनों में सर्च किया जाएगा। किसी भी क्लब या रेस्टोरेंट में अगर कोई हुक्का या नशे का सेवन करते हुए पाया गया,तो उक्त व्यक्ति के साथ साथ प्रबंधक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Story You May Like