The Summer News
×
Tuesday, 29 April 2025

रछपाल सिंह बने विधायक हरदीप मुंडिया के पी ए

-6 महीने पहले हुए थे भाजपा में शामिल कहा नहीं मिलता कार्यकर्ताओं को बनता मान-सम्मान-रछपाल सिंह
-रछपाल सिंह पहले कैबिनेट मंत्री शरणें ढिल्लों के राजनीतिक सचिव उसके बाद भाजपा नेता परमिंदर बराड़ के निजी सचिव रह चुके है


लुधियाना,1 अगस्त(दलजीत विक्की) भारतीय जानता पार्टी को लुधियाना में करारा झटका देते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़ के निज़ी सचिव कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ आमआदमी पार्टी में शामिल हो गए।इस मौक़े पर उन्हें साहनेवाले हल्का के विधायक हरदीप मुंडिया ने आम आदमी का पटका पहना ने शामिल किया था।विधायक हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा उन्हें अपना पी ए नियुक्त किया गया है



गौरवतलब है रछपाल सिंह ने 6 महीने पहले जनवरी में भाजपा का दामन थामा था जिसके बाद उन्हें प्रदेश भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने अपना निजी सचिव नियुक्त किया था।वही रछपाल सिंह अकाली सरकार के समय पंजाब के कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के राजनीतिक सचिव रह चुके है। इस मौक़े पर रछपाल सिंह गिल ने कहा कि जब वे भारतीय जानता पार्टी में शामिल हुए थे तो उन्हें उम्मीद थी की पार्टी में उन्हें बनता मान सम्मान मिलेगा मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।उन्हें इस कारण भाजपा में घुटन सी महसूस हो रही थी जिसके चलते उन्होंने लुधियाना में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।



रछपाल सिंह ने कहा कि कहा कि विधायक हरदीप सिंह मुंडिया की तरफ़ से उन्हें जो ज़िम्मेवारी दी गई है वे उसे पूरी मेहनत,ईमानदारी,और कर्मठता से निभायेंगे।और जिस तरह विधायक हरदीप सिंह मुंडियाँ इलाक़े के लोगो की निस्वार्थ,बिना भेदभाव किए हल्के के की सेवा करते है उसी तरह वह भी किसी भेदभाव व निस्वार्थ भावना से लोगो की सेवा करेंगे

Story You May Like