ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ 753 ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
भवन निर्माण की नई तकनीक के बारे में जानेंगे चंडीगढ़ वासी
परेड ग्रांउड में 12 सितंबर से शुरू होगा चार दिवसीय इन्स-आउट
चंडीगढ़। भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सिटी ब्यूटीफुल वासियों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमेटिड तथा नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 11वां चार दिवसीय इन्स एंड आउट 12 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर तक चलने वाले इनस-आउट में आयोजित प्रदर्शनी में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए करीब 150 कारोबारी स्टाल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया चार दिवसीय इन्स एंड आउट का उद्घाटन करेंगे। उदघाटन समारोह में चंडीगढ़ के गृह सचिव मनदीप बराड़, उपायुक्त निशांत कुमार यादव तथा साइंस एवं तकनौलजी एंड रेन्यूवल एनर्जी विभाग के सचिव आईएफएस सौरभ कुमार विशेष रूप से भाग लेंगे।
उदघाटन समारोह में पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उघाटन सत्र के बाद अर्बन प्लानिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेल्पमेंट विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 13 सितंबर को पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीपीडीएल, क्रेस्ट, पेडा व हरेडा के अधिकारी भाग लेंगे।
इसके अलावा यहां चार दिनों तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सेमिनार के दौरान शहर वासियों को आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्निशिंग, डेकोरेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोई ट्राईसिटी का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि वास्तुकला के क्षेत्र में चंडीगढ़ की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ चैंबर द्वारा पिछले दस वर्षों से यह आयोजन करके हजारों लोगों को आधुनिक तकनीक तथा भवन निर्माण के क्षेत्र में हो रही शोध के बारे में जानकारी दी जाती है।



















