भाजपा को झटका, प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़ के निजी सचिव ने थामा आम आदमी पार्टी का झाड़ू
-6 महीने पहले हुए थे भाजपा में शामिल कहा नहीं मिलता कार्यकर्ताओं को बनता मान- सम्मान-रछपाल गिल
- विधायक हरदीप मुंडियाँ ने आम आदमी का पटका पहना किया शामिल
-
लुधियाना,26 जुलाई (दलजीत विक्की): भारतीय जानता पार्टी को उस समय लुधियाना में करारा झटका लगा जब भाजपा के प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़ के निज़ी सचिव अपने साथियों के साथ आमआदमी पार्टी में शामिल हो गए।इस मौक़े पर उन्हें साहनेवाले हल्का के विधायक हरदीप मुंडिया ने आम आदमी का पटका पहना शामिल किया।
गौरवतलब है रछपाल सिंह गिल ने 6 महीने पहले जनवरी में भाजपा का दामन थामा था जिसके बाद उन्हें प्रदेश भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने अपना निजी सचिव नियुक्त किया था। वही रछपाल सिंह गिल अकाली सरकार के समय पंजाब के कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के राजनीतिक सचिव रह चुके है।
इस मौक़े पर रछपाल सिंह गिल ने कहा कि जब वे भारतीय जानता पार्टी में शामिल हुए थे तो उन्हें उम्मीद थी की पार्टी में उन्हें बनता मान सम्मान मिलेगा मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।उन्हें इस कारण घुटन सी महसूस हो रही थी जिसके चलते आज उन्होंने लुधियाना में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने कहाँ कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी ज़िम्मेवारी मिलेगी वे उन्हें पूरी मेहनत,ईमानदारी,और कर्मठता से निभायेंगे।और आम आदमी पार्टी की मज़बूती के लिये दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।