ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮਸ਼ਵਰੇ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਸਟਿਸ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ 'ਤੇ ਉਠਾਏ ਸਵਾਲ
पिछले 7 महीनों से नहीं हुई जनरल हाउस की बैठक–पूनम रतड़ा
विकास कार्यों को लेकर हर 15 दिनों में एक बैठक आयोजित करने के आदेशों से पंजाब सरकार मुकरी–पूनम रतड़ा
लुधियाना,16 दिसंबर (दलजीत विक्की) लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर द्वारा ज़ोन-वाइज शहरी पार्षदों के साथ शहर से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर हर 15 दिनों में एक बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए गए थे। इसी क्रम में ज़ोन ‘ए’ की पहली बैठक 18 दिसंबर को निर्धारित की गई थी।लेकिन अफ़सोस की बात है कि यह बैठक बिना किसी ठोस कारण बताए अचानक स्थगित (पोस्टपोन) कर दी गई। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याओं पर बैठक में चर्चा कर समाधान करवाना चाहते थे।जब निर्धारित बैठकों को ही बिना कारण रद्द किया जाएगा, तो शहर की विकास प्रक्रिया आगे कैसे बढ़ेगी?? जनरल हाउस की बैठक पिछले 7 महीनों से नहीं हुई है, और यदि अब ये बैठकें भी इसी तरह स्थगित की जाएंगी, तो शहर के विकास को लेकर एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता है। जनता द्वारा चुने गए। प्रतिनिधियों की आवाज़ को इस तरह नज़र अंदाज़ करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। बैठक को स्थगित करने के पीछे किसी विशेष राजनीतिक व्यक्ति का दबाव या जानबूझकर टालमटोल की नीति हो सकती है। और यदि ऐसा नहीं है, तो इसका कोई ठोस कारण बताया जाना चाहिए। यदि ऐसी स्थिति जारी रही, तो लुधियाना शहर के विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।















