The Summer News
×
Monday, 08 June 2026

गुरु ग्रन्थ साहिब के पावन स्वरूप एवं गुरु जी के शस्त्र गुरु मर्यादा के साथ पहुंचे पटना

पटना,29 अक्टूबर(दलजीत विक्की) - शहीदी जागृति यात्रा के समापन के बाद गुरू महाराज के स्वरूप और शस्त्र लेकर चार्टड प्लेन दोपहर बाद पटना हवाई अड्डे पर पहुंचा,जहां पटना की संगत द्वारा शानदार स्वागत करते हुए साहिब गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप और गुरु साहिब के शस्त्रों को नगर कीर्तन के रूप में तख्त पटना साहिब तक पहुंचाया ।इस दौरान पटना हवाई अड्डा बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। संगत ने हवाई अड्डे पर कीर्तन भी किया। तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने जागृति यात्रा की सफलता के लिए गुरु महाराज का शुक्राना किया।
तख्त पटना साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी को मुख्य रखते हुए निकाली गई जागृति यात्रा का कल देर शाम श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर समापन हुआ। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी एवं तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज़ एवं तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी विशेष तौर पर पहुंचे और यात्रा का समापन करवाने के पश्चात गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में गुरु साहिब के स्वरूप को संगत के दर्शन के लिए रखा गया।और आज सूबे चार्टड प्लेन से पटना लाया गया।
इस दौरान तख्त पटना साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथि ज्ञानी दलीप सिंह, कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, मीत प्रधान गुरविंदर सिंह, मानविंदर सिंह बेनीपाल प्लेन में साथ आए। पटना हवाई अड्डे पर चितकारा सहित पटना के अन्य क्षेत्रों से बड़ी गिनती में संगत पहुंची।और गुरु साहिब के स्वरूप और शास्त्रों का शानदार स्वागत किया। बीबी कुलवीर कौर, अरविंदर कौर, कुलवंत कौररंजीत कौर सहित अन्य महिलाओं ने कीर्तन भी किया। दीघा के विधायक संजीव चौरसिया भी साथियों सहित पहुंचे।


तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने जागृति यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुरु महाराज का शुक्राना किया और सीनियर मीत प्रधान लखविन्द्र सिंह, जूनियर मीत प्रधान गुरविंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जोहल, मोहिंदर पल सिंह दिल्ली, राजा सिंह, डॉक्टर गुरमीत सिंह, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, मीडिया सलाहकार सुदीप सिंह, जे डी यू पंजाब के प्रधान मानविंदर सिंह बेनीपाल के साथ साथ तख्त साहिब के समूचे स्टाफ का आभार प्रकट किया जिन्होंने दिन रात एक करके यात्रा को सफल बनाया वही संगत का आभार प्रकट किया जिन्होंने पूर्ण सहयोग कनेटी को दिया। इसके साथ ही कमेटी के नव नियुक्त सदस्य गुरिंदर सिंह बावा और जसबीर सिंह धाम का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। जिक्रयोग हैं कि चार्टड प्लेन का प्रबंध भी बावा जी के द्वारा ही करवाया गया।

Story You May Like