The Summer News
×
Sunday, 09 August 2026

मंदिर के शिवालय से गल्ला तोड़ की चोर ने चोरी,पुलिस ने किया अज्ञात चोर पर मामला दर्ज

- सीसीटीवी फुटेज में क़ैद हुई चोर के कारगुज़ारी
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच


लुधियाना,2 सितंबर(दलजीत विक्की) आए दिन चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं रविवार को दिन दहाड़े जमालपुर की एलआईजी कालोनी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंदिर को निशाना बनाते हुए एक चोर ने मंदिर में दाखिल हो गया और वहाँ शिवालय में पड़े गल्ले को चोरी कर ले गया और उसे तोड़ उसमे से नकदी निकाल टूटे गले को वही छोड़ फ़रार हो गया।वही चोर की सारी कर गुज़ारी मंदिर में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।मंदिर कमेटी के सदस्यों ने घटना की सूचना मोती नगर पुलिस को दी जिसके बाद दो दिन बित जाने के बाद भी पुलिस चोर का कोई सूराख नहीं लगा पाई है।
इस मामले की जानकारी देते प्राचीन शीतला माता मंदिर की उप प्रधान माता वीरपाल कौर,समाज सेवक राजवीर सिंह,मंदिर के पुजारी रोशन राव ने बताया किमंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक दोपहर 2:22 पर मंदिर में पिछली दीवार फाँद कर एक युवक दाखिल हुआ। इस दौरान उक्त चोर ने शिवालय के पास पड़े गल्ले उठा लिया और पीछे ले जाकर गला तोड़कर इसमें से सारे पैसे निकाल लिए और पैसे चोरी करके भाग टूटे गल्ले को वही छोड़ भाग गया
घटना की सूचना तुरंत थाना मोती नगर पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना के एसएचओ वीर वरिंदर सिंह जांच पड़ताल का सीसीटीवी फुटेज चैकि कर डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है।वही पुलिस ने आज मंगलवार को पुजारी के बयान के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर की तलाश करनी शुरू कर दी है।

Story You May Like