The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

RO के निकलते हुए गंदे पानी से हम क्या कुछ कर सकते हैं, क्या इस पानी से नहाया जा सकता है?

आज-कल देखा जाए तो पानी को सुरक्षित एंव पानी को पीने के योग्य बनाने के लिए वॉटर प्यूरीफिकेशन एक महत्वपूर्ण उपकरण माना जाता है, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है की RO के निकलते गंदे पानी का हम कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि एक RO 3 लीटर पानी को प्यूरीफाई कर सकता है|


आप सोच भी नहीं सकते की एक दिन में आप कितना पानी बर्बाद करते हैं। ज्यादातर लोगों के मन में ख्याल आता है की इस पानी का सेवन कैसे करें, पानी बर्बाद होते देख लोग यह सोचते हैं कि क्यों न इस पानी का इस्तेमाल नहाने में किया जाए, इस से नहा भी लेंगे और पानी बर्बाद भी नहीं होगा मगर नहीं ! जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि यह नहाने के योग्य नहीं होता क्योंकि इस में TDS (Total Dissolved Solids) की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इसे पीना और नहाना आपको हानी पहुंचा सकता है। यह त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है।


इस पानी का सेवन आप कैसे कर सकते हैं ?


. इसका उपयोग आप अपने घर में डस्टिंग, पोछा लगाने और सफाई के लिए कर सकते हैं।
. अपने बगीचे एंव क्यारियों को पानी देने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
. इसका उपयोग बर्तन धोने के लिए किया जा सकता है।
. कारों या वॉशरूम को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
. इसे अपने वॉटर कूलर एंव इन्वर्टर बैटरी में डालने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।




जसकिरण सेम्बी


 

Story You May Like