Congress promises Rs 1 lakh to every poor family, every year-Warring says
फैशन डिजाइनर रूमा देवी ने इन 3 देशों में यात्रा कर रोशन किया राजस्थान का नाम, पढ़ें पूरी खबर
जयपुर (एकता) : राजस्थान की महिलाएं भी आज के समय में अपनी पहचान बनाने में पीछे नहीं हैं। वह अपनी मेहनत से हर सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं। राजस्थान की महिलाएं अपने काम की वजह से विदेशों में भी छा रही हैं। ऐसी ही एक महिला फैशन डिजाइनर डॉ. रूमा देवी बाड़मेर के बलदेव नगर स्थित की रहने वाली है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार वह राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित, सामाजिक कार्यकर्ता और बाड़मेर के घरेलू महिलाओं की कशीदाकारी-हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली हैं। हाल ही में वह 3 देशों की यात्रा कर अपने देश लौटीं हैं।
रूमा देवी ने इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका की यात्रा कर नई पहचान बनाई है। वह अपने काम की वजह से वहां पर छा गई है। जब वह अपने देश लौटी तो उसका भव्य स्वागत किया गया। बाड़मेर के बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर में उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं हस्तशिल्पी बहनों ने भी पारम्परिक रूप से गाए जाने वाले 'बधावे गीत' गाकर रूमा का स्वागत किया।
रूमा देवी को 3 देशों की यात्रा से वहां की संस्कृति, व्यापार-व्यवसाय को समझने का मौका मिला। इंग्लैंड में उन्हें लघु राजस्थान का एहसास हुआ। उन्होंने नई तकनीकों के बारे में जानकारी ली।