The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

हुआ चमत्कार : नेपाल के सबसे बड़े पहाड़ पर लापता हुआ भारतीय पर्वतारोही अनुराग मिला जिंदा

राजस्थान (सोनम मलहोत्रा) - भारत का पर्वतारोही अनुराग मौत के मुंह से वापस आ गया है। अनुराग राजस्थान के किशनगढ़ का रहने वाला 34 वर्षीय मालू है। विदित हो कि नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत से उतरते समय लापता हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को जीवित पाया गया है। मालू के भाई ने कहा कि बचाव दल ने उसे ढूंढ लिया है। अनुराग के भाई ने बताया कि, "वह जीवित पाया गया है। जब अनुराग मिला था, तब उसकी हालत गंभीर थी। अनुराग को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल अनुराग की हालत ठीक है, वह जीवित है।"


21-1


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराग मालू पिछले सप्ताह अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ने गए थे और 17 अप्रैल को लौटते समय 6,000 मीटर की ऊंचाई से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. राष्ट्र के लिए काम करते हुए, अनुराग ने वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ जागरूकता पैदा करने के लिए 8,000 मीटर की चढ़ाई की। इतना ही नहीं, वह 14 चोटियों और सात महाद्वीपों पर चढ़ने के मिशन पर है। अनुराग को REX कर्म-वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अनुराग को भारत की ओर से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बनाया गया है।


21

Story You May Like