ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक
दिल्ली : पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक़ हो गया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी। जानकारी के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा। जिससे दोनों के बीच का रिश्ता आज सदैव के लिए खत्म हो गया।
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक़ हो गया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी। जानकारी के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा। जिससे दोनों के बीच का रिश्ता आज सदैव के लिए खत्म हो गया।