The Summer News
×
Sunday, 09 August 2026

देखें फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में क्या बोले मुकेश खन्ना

मुंबई, 6 अगस्त :आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोग विरोध कर रहे हैं। जिसे लेकर आमिर खान सफाई भी दे चुके हैं। अब फिल्म के विरोध में एक्टर मुकेश खन्ना भी उतर गए हैं। मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी करके आमिर खान को उनके पुराने बयान को लेकर निशाने पर लिया। इस वीडियो में मुकेश खन्ना ना सिर्फ आमिर खान बल्कि बॉलीवुड के दो अन्य खानों ( सलमान खान और शाहरूख खान) पर भी भड़कते नजर आए।


इस दौरान उन्होंने आमिर खान के पुराने बयान ‘कि उन्हें और उनकी पत्नी को भारत में डर लगता है’ पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा मुहिम का समर्थन करते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा कि आमिर खान पहले भी फिल्म पीके में लोगों की भावनाएं आहत कर चुके हैं।


Story You May Like