The Summer News
×
Tuesday, 12 May 2026

जानें अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध पर क्या बोले आमिर खान

शाहिद खान –फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान घिरते नज़र आ रहे हैं। आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा को लेकर अब लोगों के निशाने पर है। आमिर खान भी इसे लेकर अब परेशान है और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है एक ऐक्टर ही नहीं बल्कि इसमें काफी लोगों के इमोशन जुड़े होते हैं फिल्म देखने के बाद आप उसे पसंद कर सकते हैं और उसे नापसंद करने का भी है आपके पास पूरा अधिकार है।


आमिर खान ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मुझे भारत से प्यार नहीं है लेकिन मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मवह जैसा सोच रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है मुझे अपने देश और यहां के लोगों से पूरा प्यार है इसलिए मेरी फिल्म का बायकॉट ना किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को एक बार थिएटर में जाकर लाल सिंह चड्ढा जरूर देखनी चाहिए।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दिल के काफ़ी करीब मानते हैं इसके लिए उन्होंने सख्त मेहनत की है तथा काफी समय भी दिया है आमिर लंबे अरसे के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करते इस फिल्म के जरिए नजर आ रहे हैं। आमिर खान करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद नजर आएंगे। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी ।


बात इसके विरोध की करें तो इसके पीछे वजह पिछले कुछ समय से आमिर खान के दिए गए बयान माने जा रहे हैं। देश के पल-पल बदलते हालातों पर आमिर खान अक्सर अपनी राय रखते हैं जिस वजह से कई बार उनके बयान लोगों को ठेस भी पहुंचा जाते हैं यही वजह मानी जा रही है लाल सिंह चड्ढा के विरोध की।


वहीं फिल्म में नायिका का किरदार निभा रही करीना कपूर ने भी अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि कुछ लोग हमारी फिल्म का बायकॉट करने की मुहिम चला रहे हैं इसमें कोई हर्ज नहीं है लोगों को कुछ अच्छा लगता है कुछ नहीं है उनकी अपनी पसंद है मैं भी सोशल मीडिया पर अपनी पसंद और की चीजें शेयर करती हूं लेकिन अगर हमारी फिल्म अच्छी निकली तो फिर वह लोग क्या करेंगे। अब अब यह तो 10 तारीख के बाद यानी रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि विरोध का कितना असर लाल सिंह चड्ढा पर हुआ है।


Story You May Like