The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

सावधान! राजस्थान के इन 14 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी, जानें मौसम का हाल

जयपुर (एकता): राजस्थान में मौसम ने फिर बदली है। धीरे-धीरे मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। कभी धूप आ जाती है तो कभी आंधी-बारिश से लोग परेशान होने लगते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है।


बता दें कि यह सब चक्रवाती तूफान 'मोखा' के कारण हो रहा है। इसके बाद से ही बदलाव देखा जा रहा है। आज राजस्थान के कई जिलों में 50 प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जिससे लोग थोड़ा सावधानी बरतें। ये मौसम करीब 4 दिन तक खराब रह सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिलेगी लेकिन थोड़ा संभलकर रखना होगा।

Story You May Like