The Summer News
×
Monday, 08 June 2026

हर घर तिरंगा लहराएंगे, गीत खुशी के गाएंगे: वीनू गोयल

बठिंडा: आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” मुहिम को तेज करते हुए भाजपा नेत्री व समाज सेविका वीनू गोयल तथा उनकी महिला टीम द्वारा जहां तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं कई घरों तथा दुकानों पर तिरंगे लगाए गए। यह यात्रा किला मुबारक में माथा टेकने के बाद आरंभ की गई।


इस दौरान “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”“हर घर तिरंगा लहराएंगे, गीत खुशी के गाएंगे” के नारों तथा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के उदघोष के कारण बठिंडा की फिजा राष्ट्रभक्ति से गूंजती नजर आई। इस यात्रा में रजनी, विन्नी, हरमन, भाजपा से बबीता गुप्ता, परमिंदर कौर तथा अन्य महिलाएं उपस्थित थी।


इस दौरान रीना, मंजू मोंगा, नेहा, महेंद्र कौर, गगन वधवा, रविंद्र कौर, मन्नत, अंजू, रेनू, व शारदा द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। इस दौरान समाज सेविका वीनू गोयल ने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” जरूर लहराएं। इस मौके एमके मन्ना ने बताया कि उनके द्वारा तिरंगा यात्रा दौरान 600 के करीब तिरंगे वितरित किए गए। यात्रा के अंत में वीनू गोयल द्वारा सबका धन्यवाद किया गया।


Story You May Like