The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

रिहायशी इलाके में बने डंप से लोगो का जीना हुआ हराम

7 अगस्त (लुधियाना) राजेश पाठक –   ग्यासपूरा सरकारी फ्लैट के पास कूड़े के डंपों से दुखी लोगों ने इकट्ठे होकर नगर निगम व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इनको जल्दी नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में नगर निगम के खिलाफ संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। संगीता व समाज सेवी संदीप शुक्ला ने कहा कि उनके रिहायशी घरों के नजदीक रखे कूड़े के डंपों ने उनका जीना हराम कर दिया है। घरों में उनको बंद होकर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर रोजाना सैकड़ों बच्चे स्कूल को जाने के लिए निकलते है,नजदीक मंदिर भी है। जबकि हजारों की संख्या में लोग यहां से आते जाते रहते है।


शाम को सब्जी व फलों की रेहड़ियां लगती है। लेकिन इन कूड़े के डंपों में बदबू के कारण उनको अपना मूंह ढंक कर रखना पड़ रहा है। रिहायशी इलाके में रखे इन डंपों पर मरे हुए जानवर भी फैंक जाते है वही पशु अपना मुंह मारकर सब बिखेर देते हैं। नगर निगम अधिकारियों को बीते दिनों मिलने गए थे। लेकिन उनके न मिलने के कारण वह वापस आ गए। आखिर उन्हें कूड़े के डंपों से परेशान होकर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने घरों के नजदीक से यह डंप न उठाए गए तो आने वाले दिनों में संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।


इस मौके पर मीरा देवी, पूजा देवी, प्रेम निहाल, किरण, कुसुम, बसंत, प्रमोद, कुलविंदर सिंह राजन कुमार रमन कुमार, संगीता सिंह, सोनिया, आरती दुबे, बेगम, राधा, अनुपमा देवी लवप्रीत कौर फातिमा देवी खुशी बलवंत सिंह उषा रानी नीलम रानी, स्वाति,राजविंदर कौर, प्रभावती आदि मौजूद थे l


Story You May Like