The Summer News
×
Sunday, 11 October 2026

तेज रफ्तार कार चालक ने डॉगी को मारी टक्कर, तोड़ा दम

लुधियाना: लुधियाना काकोवाल रोड पर एक कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार ने डॉगी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर कार सवार को रोक दिया और घटना की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में की है। घटना की सूचना मिलते ही पीपल फॉर एनिमल के मनी सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए इसकी लिखित शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ को दी। पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है। जांच अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि डॉगी की मौत हो चुकी है डॉगी का पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया गया है रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वही मनी सिंह ने कहा कि जब तक कार चालक को सजा नहीं हो जाती है तब तक वह दम नहीं लेंगे और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।


Story You May Like