The Summer News
×
Tuesday, 14 May 2024

ISRO में साइंटिस्ट बनने का आपका सपना होगा साकार, जानिए क्या होता है पूरा प्रोसेस

भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर दुनियाभर में इतिहास रचा है। हर तरफ ISRO की ही चर्चा हो रही है। अब हर कोई इसरो में साइंटिस्ट बनने के सपने देख रहा है। क्या आप जानते हैं कि इसरो में Scientist कैसे बनते हैं। हम आपको इसरो में साइंटिस्ट बनने के लिए IIST से पढ़ाई करना सबसे आसान तरीका बताएंगे। खास बात यह है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) निरंतर विकास और सफलताओं के साथ साइंटिस्ट के लिए एक शानदार करियर के रूप में सामने आया है। इसकी पढ़ाई में आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी। जैसे-जैसे आप इसकी तरफ कदम बढ़ाएंगे तो आपको कठिनाइयों और मेहनत करनी होगी। तभी आपका यह सपना पूरा होगा। अगर आप अपने इस सपने को पूरा करने के लिए ठान लें तो कोई भी मुश्किल आपके रास्ते में बांधा नहीं डाल सकती।


36

जानिए इसरो में साइंटिस्ट बनने के क्या करना चाहिए


इसरो में साइंटिस्ट बनने का हर किसी का सपना होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही इस मंजिल पर खड़े उतरते हैं। बता दें कि इसरो और बेंगलुरु में स्थित आईआईएससी में ये कोर्स कराए जाते हैं। साइंटिस्ट बनने के लिए उम्मीदवार का 10वीं क्लास के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे विषयों को पढ़ना काफी जरूरी है। अगर आपको इस पद पर नौकरी करनी है तो उम्मीदवार को 3 साल का बीएससी और 4 साल के बीटेक से लेकर पीएचडी तक कोर्स करने होते हैं। इसरो में जाने के लिए खास कर इंजीनियरिंग या साइंस विषय की डिग्री होनी चाहिए। नौकरी करने के लिए अभ्यर्थी को इंजीनियरिंग होना जरूरी है। इसके अलावा पीएचडी कर चुके उम्मीदवार भी इस लाइन में आ सकते हैं।


 


जानिए इसरो में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई


इसरो में नौकरी के लिए उम्मीदवार को कम से कम 65% नंबर या 6.84 सीजीपीए के साथ बीई/बीटेक पास होना चाहिए। वह 12वीं क्लास के बाद इसको ज्वॉइन कर सकता है। बस उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड या सेंट्रल बोर्ड बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट पास होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ इसरो में साइंटिस्ट की सैलरी लगभग 1 लाख रुपए तक होगी।


ISRO साइंटिस्ट बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?


10वीं के बाद उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स पास करना चाहिए। छात्रों को एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना जरूरी है।


साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?


वैज्ञानिक बनने के लिए आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करनी होगी। सबसे जरूरी बात आपके पास बीएससी, बीटेक, बीए की डिग्री होनी चाहिए।

Story You May Like