The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगे के रंग में रंगने लगा लुधियाना

लुधियाना: डीएल डॉन, स्वतंत्रता दिवस के क्षेत्र की वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर लुधियाना भी तिरंगे के रंग में रंगने लगा है समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग धार्मिक सामाजिक राजनीतिक सभी भावनाओं से ऊपर उठकर तिरंगा के रंग में रंग में जुटे हुए हैं। शहर में जगह-जगह तिरंगे नजर आ रहे हैं तिरंगा खरीद कर लोग अपने घरों में सजा रहे हैं बच्चे बूढ़े जवान सभी तिरंगे सजा कर आजादी के जश्न मनाने की में जुटे हुए हैं।


लोग अपने घरों के संग लगा लिए हैं इसके बाद भी बच्चे छोटे तिरंगे घर में लगा रहे हैं और अपने हाथों में छोटे तिरंगे लेकर बच्चे जश्न मना रहे हैं भारत माता की जय वंदे मातरम के साथ राष्ट्रीय गीतों का गाना लगातार जारी है। माता भाग कौर नगर में पैंथर्स पार्टी के प्रधान किशन लाल शर्मा के घर में बच्चे झंडा लेकर इतने उत्साहित हैं कि सड़क पर निकल जाते हैं इसी क्रम में बच्चों के साथ झंडा लेकर किशन लाल शर्मा भी भारत माता की जय वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे हैं। इसी तरह शिवपुरी में भी बच्चे छोटे झंडे लेकर गली में घूमते हैं और आजादी का जश्न मना रहे हैं। यूं कहा जाए कि महानगर के कोने कोने में हर घर तिरंगा के रंग में रंग चुका है।


Story You May Like