The Summer News
×
Tuesday, 14 May 2024

लुधियाना के डीएवी स्कूल के बच्चों ने मेरठ नेशनल गेम्स में जीते 6 गोल्ड मेडल

लुधियाना  – मेरठ में आज खेल समारोह में लुधियाना के बच्चों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर लुधियाना मैं खुशी का माहौल है। लुधियाना के डीएवी स्कूल के बच्चों ने मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के खेल में 6 स्वर्ण पदक के साथ वापसी की।ढोल बजाकर उनका स्वागत कर लड्डू भी बांटे गए। आर्यन मजोत्रा ने ताई कमांडो में स्वर्ण पदक जीता लुधियाना ही नहीं पंजाब का नाम रोशन किया उनका सपना है देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर गोल्ड मेडल जीतना है।


कोच यादविंदर ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो ने खेल में उत्साह के साथ भाग लिया है और पंजाब की झोली में 6 स्वर्ण पदक डाल कर जीत प्राप्त कि हैं, और मै उनके माता-पिता को उनके साथ बधाई देता हूं।उसे अपने छात्रों पर बहुत गर्व है कि वह अंतरराष्ट्रीय खेल में है, और गोल्ड मेडल हासिल किए। आम आदमी पार्टी के प्रिंस जौहर ने कहा कि एमएल कुलवंत सिद्धू किसी कारण बाहर थे उन्होंने उनकी जिमेवारी लगाई थी। पंजाब की झोली में गोल्ड मेडल डालने वाले बच्चो के स्वागत के लिए स्टेशन जाने की जिम्मेदारी दी गई थी. कि बच्चो की होंसला अफजाई की जाए ,प्रिंस जोहर ने कहा पंजाब सरकार की तरफ से सम्मान दिया जाना चाहिए और जो लोग खेल में भाग लेना चाहते हैं उनकी आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।


Story You May Like