ਗਰਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ, ਭਾਰਤੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 'ਰੈੱਡ' ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ
भारत का डंका, शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड शक्ति ने सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल संगीत एल्बम this moment के लिए जीता Grammy Award'
नई दिल्ली : भारतीय संगीत का एक बार फिर पूरे विश्व मे डंका बजा है। भारतीय गायक शंकर महादेवनऔर मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है ।उनके बैंड 'शक्ति' के एलबम दिस मॉमेंट' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब मिला। बता दें कि इस एलबम में कुल 8 गाने हैं। ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इसका आयोजन लॉग एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है।