The Summer News
×
Saturday, 27 April 2024

निलंबित जज रचना लखनपाल पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

दिल्ली, 31जुलाई (शाहिद खान) सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित जज रचना लखनपाल और उनके वकील पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि दिल्ली तीस हजारी अदालत में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश रही लखनपाल और उनके वकील पति आलोक को 2016 में ₹4 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 2018 में सीबीआई की तरफ से आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिसके बाद उन पर 2 करोड़ 90 लाख रुपए की आय से अधिक संपत्ति का आरोप भी लगा था। रचना लखनपाल दिल्ली अदालत की निलंबित न्यायाधीश है।


जाने क्या है पूरा मामला


₹4 लाख रिश्वत लेने के मामले की जब सीबीआई ने जांच शुरू की तो उसमें सामने आया कि 2006 से 2016 के दौरान दंपत्ति ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान तथ्य सामने आए कि 27 जुलाई 2006 को दंपत्ति के पास केवल ₹1 लाख़ 9 हज़ार रूपए थे जो 28 सितंबर 2016 को 10 वर्षों के बाद 3 करोड़ 53 लाख से अधिक हो गए। यह सारी संपत्ति रचना लखनपाल के न्यायिक सेवाओं में शामिल होने के बाद बढ़ी थी।


जाने FIR में क्या लिखा था


सीबीआई ने जो FIR दर्ज की है उसके मुताबिक दंपत्ति ने 2 करोड 99 लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। सीबीआई ने माना कि दंपत्ति की संपत्ति उनकी आय के स्त्रोत से ज्यादा है। इस मामले में जब सीबीआई की तरफ़ से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दंपति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।


Story You May Like