The Summer News
×
Saturday, 04 May 2024

श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया काबू

दिल्ली 9 अगस्त : नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। बता दे यह वही श्रीकांत त्यागी है जिसने नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण कर रखा था। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर ने गिरा दिया था। तभी से श्रीकांत त्यागी फरार था। गौतमबुध नगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम भी रखा था तथा सार्वजनिक नोटिस जारी करके लोगों से उसे ढूंढने में मदद करने के लिए भी कहा था। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था लेकिन जैसे ही पुलिस को उसकी लोकेशन की भनक लगी पुलिस ने तुरंत उसे अपने कब्जे में कर लिया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 12 टीमों का गठन भी किया था। पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि श्रीकांत त्यागी लगातार अपने स्थान बदल रहा था। इन्हीं कुछ दिनों में वह मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के कई इलाकों में देखा गया था।


Story You May Like