ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਦੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੁਲਾਰਾ, ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਵੋਟ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ
घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो, IRCTC कम बजट में फ्लाइट से करा रहा नेपाल की सैर, शानदार ट्रिप का उठाए मौका
घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। ज्यादातर लोगों को नई-नई जगहों पर घूमना अच्छा लगता है। लेकिन सपने और हकीकत के बीच अकसर बजट की रुकावट आ जाती है। लेकिन हम आपके बजट में ही आपको घूमने की जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और आप आराम से सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। IRCTC अक्सर देश और विदेश के लिए टूर पैकेज निकालता ही रहता है। हम आपको नेपाल के टूर पैकेज के बारे में बताएंगे, जो कि कम बजट में आपके लिए फिट बैठेगा।
अगर आप नवंबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी एक जबरदस्त नेपाल टूर पैकेज लेकर आया है। खास बात यह है कि यह टूर चंडीगढ़ से शुरू होगा। नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। यह भारत का पड़ोसी देश है। हर साल करोड़ों की संख्या में सैलानी भारत से नेपाल घूमने जाते हैं। अगर आप भी इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको नेपाल में काफी कुछ देखने को मिलेगा। काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है जिसमें आपको चंडीगढ़ से काठमांडू आने-जाने दोनों का टिकट मिलेगा।
IRCTC भी दे रहा है नेपाल का टूर पैकेज
मीडिया सूत्रों के अनुसार इस पैकेज की शुरुआत 4 नवंबर, 2023 को होगी। यह पैकेज करीब 6 दिन और 5 रात का होगा। इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। इसमें आपको 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी। नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन का मौका मिलेगा। अगर आप भी नेपाल में इस पैकेज में बुकिंग करना चाहते हैं तो आपका खर्चा सिर्फ 50,500 रुपए आएगा। अगर कोई कपल जाना चाहता है तो 42,500 रुपए और तीन लोगों को 42,100 रुपए का शुल्क देना होगा। इतने कम बजट में आपको खूबसूरत जगह पर घूमने का मौका मिलेगा।
काठमांडू के ट्रिप के लिए सितंबर से लेकर अक्टूबर तक का महीना भी अच्छा होता है और आप इन महीनों में काठमांडू के प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
नेपाल भारत का पूरा नाम क्या है?
नेपाल का नाम संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपाल है। यह दक्षिण एशिया में एक भूमि से घिरा देश है। इसमें भारत-गंगा के मैदान के हिस्से भी शामिल हैं।
भारत से नेपाल अलग है क्या?
नेपाल कभी भारत का हिस्सा नहीं था। नेपाल एक स्वतंत्र देश है जो भारत के पश्चिमी और उत्तरी में स्थित है। दोनों देशों के बीच अलग-थलग राजनीतिक है।
(एकता)