PAMETI ਅਤੇ MVS ਵੱਲੋਂ 8 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ DSR ਬਾਰੇ ਸਿਖਲਾਈ
जानिए क्यों CM गहलोत ने वसुंधरा राजे को कहा धन्यवाद, पूर्व BJP विधायक की तारीफ के पुल बांधे
धौलपुर (एकता): राजस्थान में चुनावों की हलचलें तेज होने लगी हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। चुनाव प्रचार के चलते नेता बयानबाजी में लगे हुए हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर में सरकार गिराने की अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे का शुक्रिया किया। गहलोत ने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला।
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार गिराने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने उस दौरान मेरी सरकार गिराने की कोशिशों का विरोध किया था। वसुंधरा के साथ-साथ शोभारानी कुशवाह और कैलाश मेघवाल को भी शुक्रिया बोला। भाजपा से निष्कासित बीजेपी विधायक शोभा रानी कुशवाहा को लेकर गहलोत ने बोल्ड लेडी बताया। राजस्थान प्रदेश के लोग देखते ही रह गए थे। दरअसल रविवार को धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की खरीद-फरोख्त के कारण कांग्रेस की तीन सरकारें चली गईं। बीजेपी के लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि जुलाई 2020 में सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस नेता अचानक मानेसर चले गए थे, जिसके चलते पीछे से सरकार गिरने जैसी नौबत आ गई थी। कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस अपनी सरकार को बचाने में कामयाब रही।