The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर काॅरपोरेशन (डीएफसीसी) के ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर देश को समर्पित किए

पंजाब में शंभू से लेकर साहनेवाल तक सात जगह  नए स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। अहमदाबाद से पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन किया। पंजाब का मुख्य समागम एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी के शहर खन्ना में हुआ। 

 

 यहां गांव दाउदपुर के पास डीएफसी के न्यू खन्ना स्टेशन का उद्घाटन किया गया। पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित यहां मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वीसी से माल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने  कहा कि आज भारत में रेलवे के विकास में इतिहास रचा जा रहा है। रेलवे प्रगति का अहम साधन है। न्यू खन्ना लुधियाना के लिए बेहतरीन स्पॉट है। यहां छोटे बड़े अनेक उद्योगो को फायदा होगा। लुधियाना साइकिल निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र है। देश भर के साइकिल का 50 फीसदी से अधिक उत्पादन लुधियाना में होता है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से पंजाब के विकास की रफ्तार तेज होगी। गवर्नर ने लुधियाना इंडस्ट्री की खूब तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी का पंजाब प्रति अथाह प्रेम है। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर का फायदा पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर, राजस्थान को होगा। बॉटल नेक खत्म होगा। इंडस्ट्री का विकास बढ़ेगा। 

Story You May Like