Naturals आइसक्रीम के संस्थापक रघुनंदन कामथ का 75 वर्ष की आयु में हुआ निधन
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला बना पहला देश
आखिरकार भारत ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रच दिया। बता दें कि इसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा था। बता दें कि 14 जुलाई 2023 को देश के सबसे भारी रॉकेट LVM3 से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया। वहीं 42 दिन बाद यानि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उन्होंने लैंडिंग की। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। हर कोई भारत पर गर्व महसूस कर रहा है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है। हर देशवासी की तरह मेरा ध्यान चंद्रयान महाअभियान पर लगा हुआ था। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा है, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंचा।
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल
बता दें कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल हो गई। आखिरकार देश के करोड़ों लोगों की दुआएं काम आई। इसी के साथ भारत ने इतिहास रचा।
सॉफ्ट लैंडिंग क्या होती है?
चंद्रमा की सतह पर स्पेसक्राफ्ट को नियंत्रित तरीके से उतारने की प्रक्रिया को सॉफ्ट लैंडिंग कहते हैं। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को कंट्रोल करते हुए धीरे-धीरे कम करती है।
(एकता)