The Summer News
×
Thursday, 09 May 2024

Chandrayaan-3 की सफलता में हरियाणा की बहू ने निभाया अहम योगदान, ISRO में अंतरिक्ष वैज्ञानिक है आरुषि सेठ

हरियाणा: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को करोड़ों देशवासियों ने टीवी-इंटरनेट के माध्यम से देखा। इसरो के मुख्यालय में इस लाइव लैंडिंग को देखने के लिए कई VVIP लोग पहुंचे थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसके अलावा पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर किया गया। इसरो के दो वैज्ञानिक पूरे देश को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। जो इस इवेंट को अंग्रेजी भाषा में होस्ट कर रही थी वह हरियाणा की बहू आरुषि सेठ थी। ISRO चंद्रयान की लाइव लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर थी। कई बड़े वैज्ञानिक इसरो के ऑफिस में मौजूद थे। सभी लोग आरुषि सेठ की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।


4


बता दें कि आरुषि सेठ इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट में कार्यरत हैं। बुधवार को जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउनडाउन शुरू हुआ तो आरुषि सेठ ही कार्यक्रम के बारे में बता रहीं थी। वह हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। आरुषि सेठ की शादी अंबाला के सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ शर्मा से हुई है। आरुषि का ससुराल अपनी बहू की इस कामयाबी से काफी खुश है।


6


आरुषि और उनके पति सिद्धार्थ इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) से पढ़े हैं। इसके बाद आरुषि इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बन गईं। सिद्धार्थ आईआईएसटी अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्य करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को मिले थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। फिलहाल दोनों बंग्लुरू में रहते हैं। अक्सर वह अंबाला आते रहते हैं।


1

(एकता)

Story You May Like