ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में हिमाचल की टीम विजेता...अब तक 7 मेडल पर किया कब्जा
कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN) - जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में हिमाचल प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस शीतकालीन खेलों प्रतियोगिता में हिमाचल के महिला और पुरुष वर्ग में दो स्वर्ण पदक सहित कुल सात पदक पर खिलाड़ियों ने अपना कब्जा किया है।
गुलमर्ग में 21 से 25 फरवरी तक खेलो इंडिया शीतकालीन खेल आयोजित की जा रही है। जिसमें स्की माउंटेनियरिंग रेस में हिमाचल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तराखंड की टीम विजेता रही है। स्नो बर्ड महिला वर्ग में हिमाचल के प्रति ठाकुर ने स्वर्ण, प्रगति ने रजत और दीक्षा ठाकुर ने कांस्य से पदक जीता है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में प्रणव ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर्स आंचल ठाकुर ने भी जाइंट सलालम स्की में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा तनुजा ठाकुर ने रजत और प्रमिला ठाकुर ने कांस्य पदक जीता है। हिमाचल प्रदेश के 51 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुलमर्ग गए हैं।
हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स संगठन के अध्यक्ष लूदर चंद ठाकुर ने बताया कि अब तक हिमाचल की टीम के द्वारा 7 मेडल पर अपना कब्जा जमाया गया है और उम्मीद है कि अभी भी खिलाड़ियों के द्वारा कई अन्य पदक अपनी झोली में डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।