मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार, कहा - लोग 'आप' को एक और ऐतिहासिक जनादेश देने को तैयार
सांसद राजोरिया ने अशोक गहलोत सरकार पर बोला जुबानी हमला, राहत कैंपों को लेकर दिया बड़ा बयान
धौलपुर (एकता): राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने एक बार फिर जुबानी हमला बोला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बीजेपी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान राजोरिया ने कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश महा घेराव किया। उन्होंने कहा कि सरकार राहत कैंपों के जरिए राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिससे महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। हर भर्ती में पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं।
सांसद डॉ. राजोरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता और आला अधिकारी मोदी सरकार की योजनाओं पर नजर रख रहे हैं। साथ ही सत्ताधारी प्रशासन के बल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश की सरकार राहत कैंपों के नाम पर राजस्थान की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के साथ गहलोत सरकार भद्दा मजाक कर रही है। डॉ. मनोज राजोरिया ने पीएम सम्मान किसान निधि की तारीफ की।