The Summer News
×
Monday, 03 June 2024

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम लुधियाना को प्रथम पुरस्कार प्रदान

लुधियाना,6 सितंबर(दलजीत विक्की) नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति लुधियाना द्वारा बड़े केंद्रीय कार्यालय की श्रेणी में उप क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम लुधियाना को राजभाषा में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ-साथ कार्यालय की विभागीय हिंदी गृह पत्रिका 'पंजज्योति' को भी वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कृत किया गया है।


इस दौरान कार्यालय के उप निदेशक (प्रभारी) श्री प्राणेश कुमार सिन्हा और सहायक निदेशक (राजभाषा)
सतीश कुमार ने शील्ड एवं प्रमाणपत्र कार्यालय की ओर से ग्रहण किए गए।


यह पुरस्कार दिनांक 25 अगस्त को लुधियाना में आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वन समिति की 84वीं बैठक में श्री विक्रम गौड़, मुख्य आयकर आयुक्त एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, लुधियाना द्वारा प्रदान किया गया।


इस अवसर पर श्री प्राणेश कुमार सिन्हा, उप निदेशक (प्रभारी) ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की । उन्होनें सभी कार्मिकों का कार्यालय के प्रथम आने पर बधाई दी और कहा कि यह शील्ड सहायक निदेशक श्री सत्यवान सिंह एवं संबंधित सहायक श्री राजू कुमार सहित सभी कर्मचारियों की मेहनत और लगन का फल है। उन्होनें हिंदी में कामकाज को और अधिक बढ़ाने के लिए सभी कार्मिकों को प्रोत्साहित भी किया।

Story You May Like