The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

मुख्यमंत्री द्वारा 13 मशहूर शख्सियतों का स्टेट अवार्ड से सम्मान

पटियाला, 15 अगस्त:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अलग-अलग क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 13 प्रमुख हस्तियों को स्टेट अवॉर्ड देने के साथ-साथ 19 पुलिस अधिकारियों/मुलाजि़मों से शानदार सेवाओं के मद्देनजऱ उनको मुख्यमंत्री पुलिस मैडल देकर सम्मानित किया।  
 
 इन अवॉर्डियों में विद्यार्थियों के अलावा समाज सेवक, कलाकार, साहित्यकार, कवि, प्रगतिशील किसान, वातावरण प्रेमी और सरकारी अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक हितों के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बेमिसाल योगदान दिया।  
 
 मुख्यमंत्री ने रूपनगर की सानवी सूद, पटियाला के हरजिन्दर सिंह, खमानों के एस.डी.एम. संजीव कुमार, सुखदेव सिंह और फतेह सिंह पटवारी (दोनों पठानकोट), पटियाला की एकमजोत कौर, तरन तारन के मेजर सिंह, बठिंडा के परमजीत सिंह, जालंधर के सलीम मोहम्मद, पटियाला की साइंस मिस्ट्रेस गगनदीप कौर, बरनाला के साइंस मास्टर सुखपाल सिंह, सिविल मिलिट्री अफेयजऱ् हैड क्वाटजऱ् वेस्टर्न कमांड के ऐडवाईजऱ-कम-प्रिंसिपल डायरैक्टर कर्नल जसदीप संधू और एन.डी.आर.एफ. बठिंडा की सातवीं बटालियन के कमांडैंट संतोष कुमार को सर्टिफिकेट और नकद इनाम से सम्मानित किया।  
 
मुख्यमंत्री ने शानदार सेवाएं देने वाले 19 पुलिस अधिकारियों/मुलाजि़मों का मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के साथ सम्मान किया। इनमें ए.जी.टी.एफ. के ए.आई.जी. सन्दीप गोयल, ए.जी.टी.एफ. के डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़, इंस्पेक्टर पुशविन्दर सिंह, सिपाही नवनीत सिंह, एस.एस.पी. फिरोजपुर भुपिन्दर सिंह, ए.आई.जी.सी.आई.डी. आलम विजय सिंह, एस.पी. इन्वेस्टिगेशन तरन तारन् विशालजीत सिंह, डी.एस.पी.एस.टी.एफ. लुधियाना दविन्दर कुमार, डी.एस.पी. संजीवन गुरू, डी.एस.पी. फ्लाइंग सक्वेड विजीलैंस ब्यूरो बरिन्दर सिंह, डी.एस.पी. सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर शिव कुमार, सब इंस्पेक्टर गुरिन्दर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अकक्षदीप सिंह, ए.एस.आई. इकबाल सिंह, ए.एस.आई. हरविन्दर सिंह, ए.एस.आई. दिनेश कुमार और ए.एस.आई. सुरिन्दर पाल सिंह शामिल हैं।

Story You May Like