ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਚ ਆਪ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪੱਪੀ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਰੱਖੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਧਾਰਨ ਲੱਗੀਆਂ ਰੈਲੀ ਦਾ ਰੂਪ
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भी स्वर्ण पदकों की उम्मीद, महिला क्रिकेट टीम आज खेलेगी फाइनल
बर्मिंघम 7 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। आज भारतीय क्रिकेट टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना फाइनल मुकाबला खेलेगी। वही चार भारतीय मुक्केबाज भी स्वर्ण पदक के लिए अपने-अपने फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे।
1. महिलाओं की 45- 48 किलोग्राम वर्ग में नीतू घनघस दोपहर 3 बजे अपना मैच खेलेंगी।
2. पुरुषों के 48 – 51 किलोग्राम वर्ग में अमित पंघाल अपना मैच 3:15 पर खेलेंगे
3. महिलाओं की 48- 50 किलोग्राम वर्ग में निखत जरीन अपना मैच शाम 7 बजे खेलेंगी
4. पुरुषों के 92 किलोग्राम वर्ग में सागर अपना मैच रात 1:15 बजे खेलेंगे
इनके अलावा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे।